MP News
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के स्कूली शिक्षा विभाग ने छात्रों के लिए बड़ी सौगात दी है। राज्य में तैयार हो चुके 70 सांदीपनि विद्यालयों का भव्य लोकार्पण 15 जुलाई तक किया जाएगा।
MP News : CM मोहन ने दिए उच्च स्तरीय निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि यह केवल औपचारिक उद्घाटन नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कृति और जनभागीदारी का बड़ा उत्सव होगा।
MP News : स्कूल चलें अभियान के तहत यादगार कार्यक्रम
सीएम ने निर्देश दिए कि लोकार्पण समारोह में बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सभी विद्यार्थियों को विशेष नाश्ता और मिठाई बांटी जाएगी। जिन स्कूलों का लोकार्पण पहले हो चुका है, वहां ‘प्रवेशोत्सव’ को उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
MP News : 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर विज्ञान प्रदर्शनी
मुख्यमंत्री ने 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हर जिले के एक सांदीपनि विद्यालय में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान उत्कृष्ट शिक्षकों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदर्शनी में डिजिटल और AI आधारित प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
MP News : 46 स्कूल शिक्षा विभाग, 24 जनजातीय कार्य विभाग
स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. संजय गोयल ने बताया कि कुल 70 विद्यालयों में 46 स्कूल शिक्षा विभाग के और 24 जनजातीय कार्य विभाग के हैं।
MP News : प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विद्यालयों का लोकार्पण संबंधित प्रभारी मंत्रियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हो। प्रत्येक सांदीपनि विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और संस्कारयुक्त माहौल के साथ आदर्श संस्थान के रूप में विकसित किया जाए।

