Drowned
UP News : अयोध्या। जिले के सनहा गांव में सरयू नदी में स्नान के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में 5 महिलाएं डूब गईं। हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 2 की तलाश जारी है।
UP News : एक-एक कर डूब गईं सभी महिलाएं
मंगलवार को सनाहा गांव की मरियम, शाहीन, रशिदा, सजरूल और नाजिया नदी में स्नान करने गई थीं। सेल्फी लेते समय वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में सभी नदी में समा गईं।
UP News : घाट नहीं होने से बढ़ी मुसीबत
घटना स्थल पर स्नान के लिए घाट नहीं है। एसडीएम सविता राजपूत ने बताया कि सेल्फी लेते समय यह हादसा हुआ।
UP News : 3 महिलाओं की मौत, 2 लापता
ग्रामीणों की मदद से गोताखोर जीवधारी पांडेय ने 3 महिलाओं को बाहर निकाला, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दो महिलाओं की तलाश जारी है। एसडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है।
UP News : प्रशासन सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सोहावल, सीओ सदर और थानाध्यक्ष रौनाही मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

