CG Crime: Woman's blood-soaked body found in the backyard; suspected murder by a blow to the head; brother-in-law taken into custody.
CG Crime : बलौदाबाजार। जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घर के पीछे बाड़ी में खून से लथपथ महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में किसी भारी वस्तु से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
CG Crime : जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 20 स्थित सिविल लाइन इलाके में रहने वाली 29 वर्षीय पुष्पा ध्रुव का शव गुरुवार को उनके घर के पीछे बाड़ी में पड़ा मिला। शव के आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था, जबकि महिला के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।
CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से कई बार वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
CG Crime : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के देवर देवेंद्र ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

