UP News: Vigilance team action—Deputy CMO arrested while accepting a bribe of ₹55,000; stir in the Health Department.
UP News : इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) एवं नोडल अधिकारी डॉ. श्रीनिवास यादव को कथित रूप से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मच गया और पूरे जिले में इस मामले की चर्चा शुरू हो गई।
UP News : जानकारी के मुताबिक, एक डायग्नोस्टिक और अल्ट्रासाउंड सेंटर के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की गई थी। आरोप है कि ऑनलाइन औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद फाइल को मंजूरी देने के नाम पर मोटी रकम मांगी जा रही थी।
UP News : शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पूरी योजना के तहत जाल बिछाया। तय रणनीति के अनुसार शिकायतकर्ता जब 55 हजार रुपये लेकर पहुंचा, तब टीम ने मौके पर ही डॉ. श्रीनिवास यादव को रकम लेते हुए पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने इससे पहले भी लाखों रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।
UP News : गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रष्टाचार का यह नेटवर्क कितना बड़ा है। फिलहाल आरोपी अधिकारी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

