Ind vs AFG Test Day 2
Ind vs AFG Test Day 2: नई दिल्ली: न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और अफगानिस्तान के टेस्ट मैच ने इतिहास रच दिया है। यह इस मैदान पर आयोजित पहला टेस्ट मुकाबला है और रविवार, 7 जून को मैच के दूसरे दिन का खेल रोमांचक रहा। भारत ने 368/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और दिन के पहले सत्र में तेजी से रन जोड़ते हुए 564/8 पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।
Ind vs AFG Test Day 2 : भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान शुभमन गिल ने शतक जड़ा, जबकि केएल राहुल ने भी शतकीय पारी खेली। इसके अलावा साई सुदर्शन, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक लगाकर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सैफी सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने छह विकेट हासिल किए।
Ind vs AFG Test Day 2 : पारी घोषित होने के बाद अफगानिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हुई। सेदिकुल्लाह अटल और अब्दुल मलिक ने पारी का आगाज किया, जबकि भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने की। हालांकि चाय से ठीक पहले अफगानिस्तान को पहला झटका लगा, जब डेब्यू मैच खेल रहे स्पिनर मानव सुथार ने अब्दुल मलिक को आउट कर दिया।
Ind vs AFG Test Day 2 : पहले दिन भारत ने 85 ओवर में 368/3 रन बनाए थे। दूसरे दिन लगभग 200 रन जोड़कर टीम ने अफगानिस्तान पर मजबूत दबाव बना लिया है। अब भारत की नजर अफगानिस्तान को दो बार आउट कर पारी और रन के अंतर से जीत दर्ज करने पर होगी।

