रूस से चौथा S-400 Air Defense System पहुंचा भारत, सुदर्शन चक्र से उड़ेगी चीन-पाकिस्तान की नींद
S-400 Air Defense System: नई दिल्ली। S-400 Air Defence Squadron: रूस से चौथा एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम भारत पहुंच गया है। इसे बहुत जल्द परिचालन क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। यह भारतीय सेना में सुदर्शन वायु रक्षा प्रणाली के नाम से जाना जाता है।
S-400 Air Defense System: रक्षा सूत्रों के अनुसार यह उन्नत वायु रक्षा प्रणाली समुद्री मार्ग से भारत पहुंची है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर भारत ने एस-400 के जरिए पाकिस्तानी मिसाइलों को मुंहतोड़ जवाब दिया था।
S-400 Air Defense System: बता दें कि एस-400 वायु रक्षा प्रणाली 2018 के एक अनुबंध का हिस्सा है जिसके तहत भारत को रूस से पांच एस-400 स्क्वाड्रन खरीदने थे। इनमें से तीन क्वाड्रन दो साल पहले आ चुके हैं और बाकी के दो रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण लेट हो गए।
S-400 Air Defense System: पांचवां एस-400 कब आएगा
सूत्रों के अनुसार एस-400 वायु रक्षा मिशन प्रणाली की पांचवीं स्क्वाड्रन के अगले कुछ महीनों में भारत पहुंच सकती है। रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) से एस-400 मिसाइलों के पांच और स्क्वाड्रन के अधिग्रहण को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


