ममता बनर्जी के करीबी कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
Kolkata Mayor Resigns: कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। अब ममता के करीबी और कोलकाता के मेहर फिरहाद हकीम ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। टीएमसी के सदस्य हकीम ने पहले ही पद छोड़ने की इच्छा जताई थी और इसके बारे में पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी को जानकारी भी दी थी।
Kolkata Mayor Resigns: टीएमसी नेता कुणाल घोष के अनुसार, पूर्व सीएम ममता ने हकीम के इस्तीफे पर सहमति जताई है। इसके बाद फिरहाद हकीम से मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया।
Kolkata Mayor Resigns: बता दें कि फिरहाद हकीम टीएमसी के सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। उनका मेहर पद से इस्तीफा देना ममता बनर्जी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।
Kolkata Mayor Resigns: ऋतब्रत बनर्जी बने नेता प्रतिपक्ष, स्पीकर ने भी मान्यता
बता दें कि कोलकाता के मेयर का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब ममता बनर्जी के हाथ से पार्टी की फिसलती नजर आ रही है। ममता बनर्जी ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को विपक्ष के नेता के तौर पर नामित किया गया था। उनके इस फैसले से पार्टी में दरार आ गई।
Kolkata Mayor Resigns: टीएमसी के 80 में से 60 विधायकों ने पाटी से किनारा कर लिया। इसके बाद टीएमसी से निष्कासित ऋतब्रत बनर्जी ने 58 विधायकों के सपोर्ट से खुद को असली टीएमसी बताया। इसके बाद विधानसभा स्पीकर ने भी मान्यता दे दी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


