cg-news-tahsildars-strike-to-continue-talks-fail-stands-firm-arrest-bjp-mla
CG News: रायपुर/अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर विधायक और स्थानीय नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच जारी विवाद पर कार्रवाई न होने को लेकर कनिष्क प्रशासनिक संघ (तहसीलदारों) का आंदोलन जारी रहेगा। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और राजस्व सचिव शम्मी आबिदी से बातचीत से कोई हल नहीं निकला।
CG News: बैठक के बाद संघ के प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार लहरे, का कहना है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अनिश्चितकालीन कलमबंद, कामबंद एवं सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
CG News: इससे पहले दोनों मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने गहरा रोष एवं चिंता व्यक्त की है। राजधानी जिले के तहसीलदारों ने काम बंद कर तुता धरना स्थल पर प्रदर्शन किया।
CG News: संघ का कहना है कि 27 मई की घटना केवल एक अधिकारी के साथ हुई व्यक्तिगत घटना नहीं है, बल्कि संपूर्ण राजस्व प्रशासन, न्यायालयीन व्यवस्था एवं विधिसम्मत प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गरिमा पर सीधा आघात है।
CG News: राजस्व पटवारी संघ ने भी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कठोर कार्यवाही की मांग की गई है तथा छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की मांगों का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


