कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से पांच मजदूर दबे, दो के शव बरामद
well-collapse-in-panna: पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद क्षेत्र में मंगलवार कुएं की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से करीब पांच मजदूर दब गए। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पोकलेन मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक दो मजदूरों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं।
well-collapse-in-panna: जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पन्ना में हुए इस हादसे में बिन्नू अहिरवार के खेत में पिछले लगभग 10 दिनों से सात मजदूर कुएं की खुदाई में जुटे थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक कुएं के ऊपर की मिट्टी भरभराकर गिर गई। हादसे के समय दो मजदूर पानी पीने के लिए बाहर निकल आए थे, जबकि पांच मजदूर कुएं के अंदर काम कर रहे थे। अचानक जमीन धंसने से सभी मजदूर मलबे में दब गए।
well-collapse-in-panna: 2 लोगों की मौत 3 की तलाश जारी
हादसे में दबे मजदूरों में चुन्नू यादव, राजकुमार यादव, आशीष यादव और चुनवाद पाल के नाम सामने आए हैं। रेस्क्यू टीम ने अब तक राजकुमार यादव और एक अन्य का शव बाहर निकाल लिया है, जबकि तीन मजदूरों की तलाश में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। घटना स्थल पर पुलिस, राजस्व विभाग की टीमों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक मलबा हटाकर दबे मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


