Election Commission SIR: बंगाल के बाद अब चुनावी राज्य पंजाब सहित इन राज्यों में शुरु होगा एसआईआर, चुनाव आयोग ने जारी किया निर्देश
नई दिल्ली। Election Commission SIR: चुनाव आयोग ने गुरुवार को एसआईआर के तीसरे चरण में 16 राज्यों में और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के निर्देश दिए हैं। इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (Election Commission) ने एक प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी है।
Election Commission SIR: तीसरे चरण में जिन राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया होगी, उनमें- ओडिशा, मिजोरम, सिक्कीम, मणिपुर, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, नगालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं।
Election Commission SIR: इनके अलावा और केंद्र शासित प्रदेशों दमन-दीव, दादरा एवं नगर हवेली, दिल्ली और चंडीगढ़ में भी एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होगी। तीसरे फ़ेज की एसआईआर प्रक्रिया अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग समय पर शुरू होगी. इसकी शुरुआत 20 मई को और 23 दिसंबर 2026 को ख़त्म होगी।
Election Commission SIR: आयोग ने कहा है, तीसरे फ़ेज में 3.94 लाख (बीएलओ) 36.73 करोड़ वोटरों के घर जाएँगे। बीएलओ की मदद के लिए राजनीतिक दलों के 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट भी तैनात किए जाएंगे। ईसीआई ने हर राजनीतिक दल से आग्रह किया है कि वह प्रत्येक पोलिंग बूथ के लिए अपने एजेंट नियुक्त करें।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


