IPL 2026: Weather changes ahead of RCB vs KKR match in Raipur, fans worried
IPL 2026 : रायपुर। रायपुर में आईपीएल के हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दोपहर बाद शुरू हुई रुक-रुककर बारिश ने Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders के बीच होने वाले अहम मुकाबले पर अनिश्चितता के बादल मंडरा दिए हैं।
IPL 2026 : आज शाम शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाना है। प्लेऑफ की रेस को देखते हुए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, ऐसे में अचानक बदले मौसम ने खिलाड़ियों से लेकर फैंस तक की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
IPL 2026 : पिछले कुछ दिनों से राजधानी में शाम के वक्त मौसम लगातार बदल रहा था। मौसम विभाग ने पहले ही आंधी और बारिश की संभावना जताई थी, जो अब मैच वाले दिन सच साबित होती दिख रही है। बारिश के चलते मैदान और आउटफील्ड की स्थिति पर भी नजर बनी हुई है।
IPL 2026 : अगर मौसम देर तक खराब रहा तो मुकाबले में ओवर घटाने या खेल रुकने जैसी स्थिति बन सकती है। हालांकि आयोजकों और ग्राउंड स्टाफ की टीम मैदान को खेलने लायक बनाए रखने में जुटी हुई है।
IPL 2026 : मंगलवार को दोनों टीमों ने जमकर अभ्यास किया था। खासकर विराट कोहली को देखने के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह नजर आया। पिछले मैच में जल्दी आउट होने के बाद समर्थकों को आज उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद है।
IPL 2026 : गौरतलब है कि रायपुर इस सीजन में RCB का दूसरा होम ग्राउंड बना हुआ है। टीम ने यहां अपने पिछले मुकाबले में Mumbai Indians को रोमांचक मैच में हराया था। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मौसम की चुनौती के बीच मैच बिना रुकावट पूरा हो पाता है या नहीं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


