CM Rekha gupta
Delhi News : नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मौसम की मार से प्रभावित किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा की कि खराब मौसम के कारण प्रभावित गेहूं की खरीद के नियमों में विशेष छूट दी जाएगी। अब 70 प्रतिशत तक चमक की कमी (लस्टर लॉस) वाला गेहूं भी खरीदा जाएगा।
Delhi News : नए खरीद मानक
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि भारत सरकार को 21 अप्रैल को भेजे गए अनुरोध पर विचार करते हुए रबी मार्केटिंग सीजन 2026-27 के लिए पूरे दिल्ली में गेहूं खरीद के गुणवत्ता मानकों में छूट दी गई है। सिकुड़े और टूटे दानों की सीमा को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है। हालांकि, टूटे और हल्के टूटे दानों का कुल मिलाकर 6 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। यह छूट मौसम से प्रभावित फसल को खरीद के दायरे में लाने के लिए दी गई है।
Delhi News : भंडारण और उपयोग की खास व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस श्रेणी का गेहूं सामान्य स्टॉक से अलग रखा जाएगा और इसका अलग से हिसाब-किताब रखा जाएगा। इसे प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले उपयोग में लाया जाएगा, ताकि लंबे समय तक भंडारण न करना पड़े। यह गेहूं केवल दिल्ली के भीतर ही उपयोग किया जाएगा। अगर भंडारण के दौरान इसकी गुणवत्ता में गिरावट आती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी दिल्ली सरकार वहन करेगी।
Delhi News : किसानों के हितों की रक्षा का संकल्प
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह फैसला किसानों को राहत देने, उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, जिम्मेदार और समयबद्ध तरीके से लागू की जाए।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


