UP Accient: A husband and wife riding a bike died after being hit by a speeding Thar, turning the family's happiness into mourning.
UP Accient : लखीमपुर-खीरी। जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। भीखमपुर चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में थार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।
UP Accient : जानकारी के मुताबिक, सतेंद्र कुमार अपनी पत्नी सरिता देवी और भाभी के साथ शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि सतेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
UP Accient : स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में सरिता देवी ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
UP Accient : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज जारी है। हादसे के बाद आरोपी थार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

