Raipur City News: A nationwide rally will be held, with memorandums for the 'Cow Respect Food Campaign' being presented in 5,000 tehsils. A rally will be held in Raipur on April 27.
Raipur City News : रायपुर। ‘गौ सम्मान आहार अभियान’ को लेकर देशभर में बड़े स्तर पर जनजागरण की तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में 27 अप्रैल 2026 को देश के लगभग 5000 तहसील कार्यालयों में एक साथ ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई गई है। इस राष्ट्रव्यापी पहल के तहत रायपुर में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा, जहां महामाया मंदिर से तहसील कार्यालय तक पदयात्रा निकाली जाएगी।
Raipur City News : अभियान को सफल बनाने के लिए 25 अप्रैल को रायपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संत-सेवकों, गौसेवकों, सामाजिक संगठनों और व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा।
Raipur City News : आयोजकों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और उनके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। यह अभियान किसी विरोध या आंदोलन के रूप में नहीं, बल्कि सकारात्मक सामाजिक संदेश के रूप में चलाया जा रहा है, जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर है।
Raipur City News : रायपुर में 27 अप्रैल को सुबह महामाया मंदिर से यात्रा की शुरुआत होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय तक पहुंचेगी। वहां प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
Raipur City News : अभियान से जुड़े लोगों ने आम जनता से इस मुहिम में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि गौ संरक्षण जैसे विषय पर सामूहिक प्रयास से ही मजबूत जनसमर्थन तैयार किया जा सकता है और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


