Electric Ricksha मार्केट में उतरेगी Hyundai, TVS के साथ की बड़ी साझेदारी
Electric Ricksha : नई दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बढ़ती मांग को देखते हुए दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी Hyundai और भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता TVS Motor Company ने एक बड़ा कदम उठाया है। दोनों कंपनियों ने मिलकर भारतीय बाजार के लिए एक नया इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर (E3W) विकसित करने का फैसला किया है। इसके लिए दोनों के बीच जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट साइन हो चुका है।
Electric Ricksha : Hyundai डिजाइन करेगी, TVS संभालेगी मैन्युफैक्चरिंग
इस प्रोजेक्ट में Hyundai डिजाइन और स्टाइलिंग की जिम्मेदारी संभालेगी, जबकि TVS मैन्युफैक्चरिंग, सेल्स और आफ्टर-सेल्स सर्विस का काम करेगी। दोनों कंपनियां भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किए गए प्रोटोटाइप को आगे बढ़ा रही हैं। यह वाहन खास तौर पर भारतीय सड़कों, मौसम और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।
Electric Ricksha : एडवांस फीचर्स और ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर
नए E3W में एडजस्टेबल ग्राउंड क्लियरेंस, बेहतर थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम, पैसेंजर और कार्गो दोनों के लिए अलग-अलग इंटीरियर ऑप्शन शामिल होंगे। कंपनियां इस प्रोजेक्ट में ज्यादा से ज्यादा पार्ट्स भारत में ही सोर्स करेंगी, जिससे लागत कम होगी और सप्लाई चेन मजबूत बनेगी।
Hyundai के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जूंगसुन को ने कहा कि यह साझेदारी भारत के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में कंपनी की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। TVS के शरद मिश्रा ने बताया कि यह प्रोजेक्ट भारत के साथ-साथ अन्य उभरते बाजारों के लिए भी उपयोगी साबित होगा।
पहला इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर भारत में ही लॉन्च किया जाएगा। इस साझेदारी से देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नया बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


