GT vs MI IPL 2026 : गुजरात ने जीता टॉस, मुंबई करेंगी पहले बल्लेबाज़ी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
GT vs MI IPL 2026 : अहमदाबाद: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला आज सोमवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
GT vs MI IPL 2026 : दोनों टीमों की स्थिति
मुंबई इंडियंस इस सीजन में अब तक खेले गए पांच मुकाबलों में सिर्फ एक जीत हासिल कर पाई है और चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस कारण मुंबई अंकतालिका में आखिरी पायदान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस ने पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ छठे स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है।
GT vs MI IPL 2026 : हेड-टू-हेड में गुजरात का दबदबा
दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है। गुजरात ने 5 मैच जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस सिर्फ 3 मैचों में सफल रही है। दोनों के बीच सबसे बड़ा स्कोर गुजरात टाइटंस के नाम है, जिसने मुंबई के खिलाफ 233 रनों का विशाल स्कोर बनाया था।
मुंबई इंडियंस की नजरें अपनी खोई हुई लय वापस पाने पर टिकी हुई हैं, जबकि गुजरात टाइटंस लगातार अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी।
GT vs MI IPL 2026 : दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: दानिश मालेवार, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: राज बावा, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


