Iran
Iran: नई दिल्ली/तेहरान: ईरान की राजधानी तेहरान से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां इजरायली एयरस्ट्राइक में मारे गए वरिष्ठ नेता अली लारिजानी और उनके बेटे मोर्तजा लारिजानी के शवों की पहली तस्वीर सामने आई है। दोनों के ताबूत शहीद स्मारक पर एक साथ रखे गए दिखाई दे रहे हैं। अली लारिजानी ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के पूर्व सचिव रह चुके थे और देश के अहम रणनीतिक नेताओं में गिने जाते थे।
Iran: रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला तेहरान के उत्तर-पूर्व स्थित परदिस इलाके में उस समय हुआ, जब लारिजानी अपनी बेटी के घर पर मौजूद थे। इजरायल ने उन्हें निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की, जिसमें उनके बेटे मोर्तजा की भी मौत हो गई।
Iran: ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बताया कि इस हमले में लारिजानी के साथ उनके सुरक्षा मामलों के डिप्टी अलीरेज़ा बायात और कई बॉडीगार्ड्स भी मौजूद थे। बयान में उन्हें “इस्लामी गणराज्य का आजीवन सेवक” बताते हुए उनकी शहादत की पुष्टि की गई।
Iran: सरकारी मीडिया के अनुसार, यह हमला मौजूदा संघर्ष में ईरान के शीर्ष नेतृत्व पर सबसे सीधे हमलों में से एक है। वहीं, इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने भी संकेत दिया कि लारिजानी उन प्रमुख हस्तियों में शामिल थे, जिन्हें हालिया हमलों में निशाना बनाया गया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


