CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सरगुजा संभाग के मैनपाट में मंगलवार रात बारिश के साथ जमकर ओले गिरे हैं। मौसम विभाग ने18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में भी आसमान पर बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं।
CG Weather Update: बारिश के 2 सिस्टम एक्टिव
इस समय छत्तीसगढ़ में दो प्रमुख सिस्टम सक्रिय हैं। पहला, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन, जो आसपास के क्षेत्रों में नमी खींच रहा है। दूसरा, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, जो मध्य और ऊपरी स्तर पर सक्रिय रहते हुए ठंडी और नम हवाएं लेकर आ रहा है। इन दोनों के प्रभाव से वातावरण में अस्थिरता बढ़ गई है।
CG Weather Update: दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म
प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ था, लेकिन अगले 4 दिनों में इसमें 3-5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में फिर 2-4 डिग्री की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।
CG Weather Update: पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 37.4°C दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान माना एयरपोर्ट, रायपुर में 16.5°C रहा जो सामान्य से 4-5 डिग्री कम है।

