CG Police Transfer
CG Police Transfer : रायगढ़। जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जंबो तबादला सूची जारी की है। जारी आदेश में एक एसआई, एक दर्जन एएसआई समेत कुल 219 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को हटाकर अलग-अलग थानों और शाखाओं में नई पदस्थापना दी गई है।
CG Police Transfer : एसएसपी के मुताबिक, जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और लॉ एंड ऑर्डर को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से यह तबादला आदेश जारी किया गया है। इस बड़े फेरबदल से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कई पुलिसकर्मी लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात थे, जिन्हें अब नई जिम्मेदारी के साथ दूसरे स्थानों पर भेजा गया है। आदेश के साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
CG Police Transfer : देखें लिस्ट…







