CG Breaking: बलौदाबाजार। CG Telsil Office Fire: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 6 मार्च शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के तहसील कार्यालय में अचानक आग की लपटें उठने लगी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में लपटें तहसील परिसर के कई हिस्सों तक फैलने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन और दमकल विभाग की टीम पहुंची।
CG Breaking: जानकारी के अनुसार, आग तहसील परिसर में स्थित एसडीओपी कार्यालय की पुरानी बिल्डिंग की ओर से शुरू हुई। देखते ही देखते आग तहसीलदार कार्यालय की तरफ बढ़ने लगी, जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। सुबह का समय होने की वजह से कार्यालय में ज्यादा कर्मचारी मौजूद नहीं थे, लेकिन सूचना मिलते ही अधिकारी और कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे।
CG Breaking: प्रशासन ने हालात को देखते हुए सबसे पहले तहसील कार्यालय के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड और दस्तावेजों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की। कर्मचारी और अधिकारी मिलकर रिकॉर्ड रूम से फाइलें और दस्तावेज बाहर निकालते नजर आए, ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सरकारी रिकॉर्ड को नुकसान न पहुंचे।
CG Breaking: मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। साथ ही आसपास के सीमेंट संयंत्रों से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
CG Breaking: मौके पर मौजूद एसडीएम प्रकाश कोरी ने बताया कि, रिकॉर्ड रूम पूरी तरह सुरक्षित है। साथ ही सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया था। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


