Ranji Trophy 2025-26
Ranji Trophy 2025-26: मुंबई: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को पछाड़ते हुए ऐतिहासिक खिताब अपने नाम कर लिया। 67 साल पहले इस प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट में पदार्पण करने वाली टीम ने पहली बार ट्रॉफी जीतकर अपने लंबे इंतजार का ख़त्म किया।
Ranji Trophy 2025-26: हुबली के KSCA हुबली क्रिकेट ग्राउंडमें खेले गए फाइनल में मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में मिली बड़ी बढ़त ने जम्मू-कश्मीर को विजेता बना दिया। कप्तान पारस डोगरा की अगुवाई में टीम ने अनुशासित प्रदर्शन किया और आठ बार की चैंपियन कर्नाटक क्रिकेट टीम (Karnataka cricket team) को दबाव में रखा।
Ranji Trophy 2025-26: पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने 584 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रन पर सिमट गई, जिससे 291 रन की बढ़त निर्णायक साबित हुई। फॉलोऑन का मौका होने के बावजूद टीम ने दूसरी पारी खेलने का फैसला किया, जो रणनीतिक रूप से सही साबित हुआ।
Ranji Trophy 2025-26: दूसरी पारी में कामरान इकबाल और साहिल लोत्रा ने शानदार शतक जड़े। इकबाल 160 और लोत्रा 101 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम ने 4 विकेट पर 342 रन बनाकर मैच ड्रॉ घोषित किया, जिससे कुल बढ़त 633 रन तक पहुंच गई।
Ranji Trophy 2025-26: 2013-14, 2019-20 और 2024-25 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के बाद यह पहली बार है जब टीम ने खिताब जीता। इस जीत के साथ जम्मू-कश्मीर क्रिकेट ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


