IPL 2026
IPL 2026 Match Schedule: मुंबई। IPL 2026: आईपीएल 2026 के शुरू होने में दो दिन की देरी हो सकती है। पहले बीसीसीआई ने इसके लिए 26 मार्च की तारीख तय कर रखी थी, लेकिन अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि आईपीएल का 19वां सीजन 28 या 29 मार्च को शुरू हो सकता है। जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।
IPL 2026 Match Schedule: हालांकि, अभी तक इस बात का कोई स्पष्ट संकेत नहीं है कि फाइनल मैच को एक या दो दिन के लिए आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं। ईएसपीएन क्रिकइंफो की मानें तो इस बार 28 मार्च से 31 मई के बीच इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।
IPL 2026 Match Schedule: रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी, जिसके बाद आईपीएल 2026 के आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा कर दी जाएगी। आईपीएल कार्यक्रम में देरी असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं।
IPL 2026 Match Schedule: ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब चुनाव के कारण आईपीएल के कार्यक्रमों में देरी या बदलाव किया गया है। इससे पहले 2009, 2014, 2019 और 2024 में भी चुनाव के कारण आईपीएल की तारीखों में बदलाव किया गया था।
IPL 2026 Match Schedule: आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में ओपनिंग मैच के वेन्यू को लेकर भी चर्चा की जानी है। इस बार आरसीबी के होम वेन्यू को लेकर नवी मुंबई, रायपुर और पुणे जैसे कुछ वैकल्पिक जगहों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। पिछले साल आरसीबी के विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ के बाद उनके घरेलू मैदान में मैच होने पर रोक लगा दी गई थी।
IPL 2026 Match Schedule: हालांकि, बाद में कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन के प्रयास के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम को हरी झंडी दे दी गई थी, लेकिन अब भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि यह मैच कहां खेले जाएंगे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


