CG News : बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की बड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अंबिकापुर शाखा की टीम ने बचरापोड़ी पुलिस चौकी में दबिश देकर चौकी प्रभारी और एक एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
CG News : जानकारी के मुताबिक, बचरापोड़ी पुलिस चौकी में पदस्थ चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ और एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग की जा रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ACB ने ट्रैप प्लान तैयार किया।
CG News : तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि के साथ चौकी भेजा गया। जैसे ही आरोपियों ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से तैनात ACB टीम ने मौके पर ही दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद की गई।
CG News : ACB अधिकारियों के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


