CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र से पहले कांग्रेस में बड़ी नियुक्ति, लखेश्वर बघेल बने उप नेता प्रतिपक्ष, दलेश्वर साहू और दिलीप लहरिया को मिली ये जिम्मेदारी
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होने जा रहा है। इससे ठीक पहले कांग्रेस ने अपने विधायक दल में बड़ी नियुक्ति की हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल को उप नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू को मुख्य सचेतक और मस्तूरी के विधायक दिलीप लहरिया को उप सचेतक बनाया गया है।
CG News: इन नियुक्तियों की घोषणा के बाद कांग्रेस विधायक दल में चर्चाएं तेज हो गई हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने राजीव भवन में विधायक दल की बैठक बुलाई है। डॉ. महंत ने नई नियुक्तियों का स्वागत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का आभार व्यक्त किया।
CG News: डॉ. महंत ने कहा कि लखेश्वर बघेल के समृद्ध अनुभव से सदन में विपक्ष की आवाज और मजबूत होगी। मुख्य सचेतक दलेश्वर साहू विधायी कार्यों में बेहतरीन समन्वय स्थापित करेंगे, जबकि उप सचेतक दिलीप लहरिया नई जिम्मेदारी को प्रभावी ढंग से निभाएंगे। उन्होंने तीनों को शुभकामनाएं दीं। महंत ने विश्वास जताया कि यह नई टीम सदन में जनता के मुद्दों को प्रखरता से उठाएगी और छत्तीसगढ़ के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करेगी। इन नियुक्तियों से संगठन और विधायी दल में नई ऊर्जा का संचार होगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


