Bangladeshi terrorist : नई दिल्ली/तिरुप्पुर। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए तमिलनाडु से 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ये सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठनों के संपर्क में थे और किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।
Bangladeshi terrorist : गिरफ्तार आरोपियों को ट्रेन के जरिए दिल्ली लाया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल बताए गए हैं। सभी आरोपियों को तिरुप्पुर के अलग-अलग गारमेंट यूनिट्स से पकड़ा गया है।
Bangladeshi terrorist : फर्जी पहचान का सहारा
जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर अपनी असली पहचान छिपा रहे थे। गारमेंट इंडस्ट्री में काम करने की आड़ में ये कथित तौर पर अपने नेटवर्क को फैलाने में जुटे थे। बताया जा रहा है कि ये सोशल मीडिया पर पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों के समर्थन में सामग्री साझा कर युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।
Bangladeshi terrorist : मोबाइल और सिम कार्ड बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए हैं। जब्त किए गए डाटा से विदेशी हैंडलर्स से संपर्क के संकेत मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन्हें सीमा पार से फंडिंग मिल रही थी। जांच एजेंसियों के अनुसार, इन संदिग्धों ने देश के कई महत्वपूर्ण शहरों की रैकी की थी। साथ ही, दिल्ली में ‘फ्री कश्मीर’ जैसे पोस्टर लगाने और अन्य संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने की भी बात सामने आई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


