Google Gemini 3.1
Google Gemini 3.1: नई दिल्ली। गूगल ने अपने फ्लैगशिप एआई मॉडल जेमिनी सीरीज का नया अपडेट जेमिनी 3.1 प्रो लॉन्च कर दिया है। 19 फरवरी 2026 को जारी इस मॉडल में कोर रीजनिंग को काफी मजबूत किया गया है, जिससे जटिल समस्याओं और मल्टी-स्टेप टास्क को पहले से बेहतर तरीके से हैंडल किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट उन कामों के लिए डिजाइन किया गया है जहां साधारण जवाब काफी नहीं होता।
Google Gemini 3.1: जेमिनी 3.1 प्रो गूगल का पहला ‘.1’ अपडेट है, जो फीचर्स बढ़ाने के बजाय इंटेलिजेंस पर फोकस करता है। इसमें नया डीप थिंक रीजनिंग इंजन जोड़ा गया है, जो एआई को गहराई से सोचने और स्टेप-बाय-स्टेप समस्या हल करने में सक्षम बनाता है। खास फीचर्स में बड़े डेटा का सारांश, टेक्स्ट से एनीमेटेड SVG फाइल बनाना (जो वेक्टर-बेस्ड होने से क्वालिटी बेहतर और साइज छोटा रहता है), वैज्ञानिक/तकनीकी प्रॉब्लम सॉल्विंग और विजुअल एक्सप्लेनेशन शामिल हैं।
Google Gemini 3.1: बेंचमार्क परफॉर्मेंस में यह मॉडल शानदार रहा है। ARC-AGI-2 (लॉजिक पैटर्न सॉल्विंग) पर 77.1% स्कोर हासिल किया, जो जेमिनी 3 प्रो के 31.1% से दोगुने से ज्यादा है। GPQA डायमंड (वैज्ञानिक ज्ञान) पर 94.3%, SWE-बेंच वेरिफाइड (कोडिंग) पर 80.6%, ब्राउजकॉम्प पर 85.9% और लाइवकोडबेंच प्रो पर 2887 स्कोर मिला। ये आंकड़े दिखाते हैं कि मॉडल रीजनिंग, कोडिंग और इंटरनेट सर्च में मजबूत है।
Google Gemini 3.1: एक्सेस की बात करें तो यह अभी प्रिव्यू में उपलब्ध है। यूजर्स जेमिनी ऐप और नोटबुकएलएम में इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल एआई प्रो/अल्ट्रा सब्सक्राइबर्स को ज्यादा लिमिट मिलेगी। डेवलपर्स के लिए गूगल एआई स्टूडियो, जेमिनी API, वर्टेक्स एआई, एंटीग्रेविटी, जेमिनी CLI, एंड्रॉयड स्टूडियो और जेमिनी एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म पर रोलआउट हो रहा है। जल्द ही सामान्य यूजर्स के लिए पूरी तरह उपलब्ध होगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


