Bangladesh Oath Ceremony
Bangladesh Oath Ceremony: ढाका/नई दिल्ली: बांग्लादेश में आज एक नया राजनीतिक अध्याय शुरू हो गया है, जब तारिक रहमान ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। 17 साल के बाद बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान ने 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को बड़ी जीत दिलाई और पार्टी ने संसद में स्पष्ट बहुमत हासिल किया। संविधान के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह पार्लियामेंट के साउथ प्लाजा में आयोजित किया गया, जहां राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने उन्हें और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में लगभग 1,200 सम्मानित मेहमान मौजूद रहे।
Bangladesh Oath Ceremony: तारिक रहमान ने नई कैबिनेट के सदस्यों के नामों का भी ऐलान किया है। इस बार की कैबिनेट में 25 मंत्री और 24 राज्य मंत्री शामिल होंगे, जो सरकार के नए एजेंडे को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। BNP का यह मजबूत नेतृत्व आगामी नीतियों और विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
Bangladesh Oath Ceremony: वहीं, संसद में विपक्ष के नेतृत्व के लिए भी पदों का चुनाव हुआ है। जमात-ए-इस्लामी के शफीकुर रहमान को विपक्ष के नेता के रूप में चुना गया, जबकि नेशनल सिटिजन्स पार्टी की नाहिद इस्लाम को विपक्ष की चीफ व्हिप नियुक्त किया गया है।
Bangladesh Oath Ceremony: कैबिनेट मंत्रियों के नाम:
मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खोशरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद, मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम, अबू जफर मोहम्मद जाहिद हुसैन, डॉ. खलीलुर रहमान, अब्दुल अव्वल मिंटू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, मिजानुर रहमान मीनू, निताई रॉय चौधरी (हिंदू नेता), खंडेकर अब्दुल मुक्तदिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपन, मोहम्मद अमीन उर रशीद, अफरोजा खानम रीटा, शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, असदुल हबीब दुलु, मोहम्मद असदुज्जमां, जकारिया ताहिर, दीपेन दीवान (अल्पसंख्यक), एएनएम एहसानुल हक मिलन, सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन, फकीर महबूब अनम, और शेख रबीउल आलम।
Bangladesh Oath Ceremony: राज्य मंत्रियों के नाम:
एम रशीदुज्जमां मिल्लत, अनिंद्य इस्लाम अमित, एमडी शरीफुल आलम, शमा ओबैद इस्लाम, सुल्तान सलाहुद्दीन टुकू, बैरिस्टर कैसर कमाल, फरहाद हुसैन आजाद, एमडी अमीनुल हक (टेक्नोक्रेट), मीर मोहम्मद हेलाल उद्दीन, हबीबुर रशीद, एमडी राजीब अहसन, एमडी अब्दुल बारी, मीर शाहे आलम, जोनायद अब्दुर रहीम साकी, इशराक़ हुसैन, फरजाना शर्मिन, शेख फ़रीदुल इस्लाम, नुरुल हक नूर, यासर खान चौधरी, एम इकबाल हुसैन, एमए मुहिथ, अहमद सोहेल मंजूर, बॉबी हज्जाज और अली नेवाज महमूद खैयाम।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


