CG News : दुर्ग। बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार के मुताबिक छात्रा सोमवार को परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर घर लौटी थी और देर रात तक बहनों के साथ पढ़ाई भी कर रही थी, लेकिन सुबह उसकी लाश कमरे में फंदे से लटकी मिली।
CG News : मामला जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर का है। बताया जा रहा है कि छात्रा अपनी परीक्षा की तैयारी को लेकर आत्मविश्वास से भरी हुई थी। बड़ी बहन के अनुसार, रात करीब 12 बजे तक सभी साथ बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। सुबह मां जब उठीं तो उन्होंने बेटी को फंदे पर लटका देखा। यह दृश्य देखते ही मां चीख पड़ीं, जिसके बाद घर के अन्य सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
CG News : सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
CG News : घटना के बाद परिवार सदमे में है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


