CG Suspended : बिलासपुर। जिले में गांजा तस्करी मामले ने पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है। कोटा थाना क्षेत्र में नाबालिग आरोपी को कथित रूप से पैसे लेकर छोड़ने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
CG Suspended : जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम रानीसागर इलाके में दबिश के दौरान एक नाबालिग को गांजा बिक्री के संदेह में पकड़ा गया था। उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया। आरोप है कि छोड़ने के एवज में पहले 2 लाख रुपये की मांग की गई, बाद में 80 हजार रुपये में मामला तय हुआ। परिजनों ने कथित तौर पर ब्याज पर पैसे जुटाकर पुलिसकर्मियों को सौंपे, जिसके बाद नाबालिग को छोड़ दिया गया।
CG Suspended : सूत्रों के अनुसार, कोटा मुख्य चौक स्थित एक जूता दुकान में यह कथित सौदा हुआ। इसके बाद नाबालिग को थाने से रिहा कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही रजनेश सिंह (एसएसपी) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक प्रकाश दुबे और आरक्षक सोमेश्वर साहू को निलंबित कर दिया।
CG Suspended : उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण में थानेदार की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों के बीच नरेश चौहान (टीआई, कोटा) को भी स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


