Ind vs Pak T20 WC 2026
Ind vs Pak T20 WC 2026: नई दिल्ली/कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आज टी20 विश्व कप 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा।
Ind vs Pak T20 WC 2026: भारत को शुरुआत में बड़ा झटका लगा, जब सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कप्तान सलमान आगा ने उन्हें आउट किया। पावरप्ले में भारत ने 1 विकेट पर 52 रन बनाए। इसके बाद ईशान किशन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने कुल 40 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन की शानदार पारी खेली।
Ind vs Pak T20 WC 2026: सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों पर 32 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा 24 गेंदों पर 25 रन ही बना सके। शिवम दुबे 17 गेंदों पर 27 रन बनाकर रन आउट हुए। हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल पहली गेंद पर ही आउट हो गए। रिंकू सिंह ने अंत में 4 गेंदों पर 11 रन (1 चौका, 1 छक्का) बनाकर नाबाद रहे।
Ind vs Pak T20 WC 2026: पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट झटके, जबकि सलमान आगा, शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक को 1-1 विकेट मिला। दिलचस्प बात यह रही कि पाकिस्तान ने मैच में कुल 18 ओवर स्पिनर्स से कराए, जो उनकी रणनीति का हिस्सा था। अब पाकिस्तान को 176 रनों का पीछा करना है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


