CG News : बीजापुर। नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीजापुर में सुरक्षाबलों ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना मोदकपाल और थाना उसूर क्षेत्र में संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए जवानों ने 6 माओवादी स्मारकों को ध्वस्त कर दिया, वहीं ताड़पाला हिल्स से बड़ी मात्रा में IED और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।
CG News : शनिवार को मोदकपाल पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सघन सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा बनाए गए प्रतीकात्मक स्मारकों को तोड़कर उनका अस्तित्व खत्म कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को थाना उसूर क्षेत्र के ताड़पाला हिल्स इलाके में केरिपु 196 वाहिनी और कोबरा 204 की टीम ने छापेमारी कर डंप में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री, राशन और अन्य माओवादी सामान जब्त किया।
CG News : डंप से बरामद सामग्री-
13 डेटोनेटर, 11 किलोग्राम गन पाउडर, 4 प्लास्टिक ड्रम, 2 स्टील ड्रम, 2 लोहे के ड्रम व माओवादी वर्दी, जूते, कैप, डोरी, यूएसबी केबल, सोलर प्लेट और साहित्य, एरिया डॉमिनेशन के दौरान जवानों ने जमीन में दबाकर रखे गए 13 बीयर बोतल IED (प्रेशर स्विच सिस्टम) और एक डायरेक्शन IED भी मौके से बरामद किया। इसके अलावा टेकमेटला कुंजामपारा क्षेत्र में निर्मित एक और माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया गया।
CG News : गांव में लगा चलित थाना, ग्रामीणों से सीधा संवाद-
अभियान के दौरान ग्राम पंगुड़ में CRPF बी/62 वाहिनी और मोदकपाल पुलिस ने चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जवानों ने साइबर जागरूकता अभियान चलाकर ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, OTP धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर लोगों को जागरूक किया। ग्रामीणों ने “भारत माता की जय” के नारों के साथ सुरक्षाबलों का उत्साह बढ़ाया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


