Most Expensive Juliet Rose
Most Expensive Juliet Rose: डेस्क: वैलेंटाइन डे पर प्यार के इजहार के लिए गुलाब सबसे लोकप्रिय फूल माना जाता है। भारत में जहां एक साधारण गुलाब 20 से 100 रुपये में मिल जाता है, वहीं दुनिया में गुलाब की कुछ ऐसी दुर्लभ किस्में भी हैं जिनकी कीमत सुनकर हैरानी होती है। इनमें सबसे खास है Juliet Rose, जिसे दुनिया का सबसे महंगा गुलाब कहा जाता है।
Most Expensive Juliet Rose: इस खास गुलाब को मशहूर ब्रीडर David Austin ने करीब 15 साल की मेहनत से तैयार किया था। इसे पहली बार 2006 में पेश किया गया। खुबानी रंग का यह गुलाब हल्की चाय जैसी खुशबू देता है और इसकी अनुमानित कीमत 15.8 मिलियन डॉलर यानी लगभग 130 करोड़ रुपये बताई जाती है। इतने रुपयों में आलीशान बंगला या कई छोटे प्राइवेट जेट खरीदे जा सकते हैं।
Most Expensive Juliet Rose: इसके अलावा Blue Moon Rose और Black Baccara जैसी किस्में भी अपनी अनोखी रंगत और खुशबू के कारण महंगी मानी जाती हैं। इनकी कीमत आमतौर पर 5,000 से 9,000 रुपये के बीच रहती है।

Most Expensive Juliet Rose: भारत में कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश गुलाब उत्पादन के प्रमुख केंद्र हैं। यहां हाइब्रिड टी और फ्लोरिबंडा किस्मों की खेती पॉलीहाउस और ड्रिप इरिगेशन तकनीक से की जा रही है। भले ही जूलियट रोज़ भारतीय खेतों में नहीं उगता, लेकिन भारतीय गुलाबों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग तेजी से बढ़ रही है।
Most Expensive Juliet Rose: फूलों की कीमतें
वैलेंटाइन डे के मौके पर जहां भारत में एक साधारण गुलाब 20 से 100 रुपये में मिल जाता है, वहीं कुछ खास किस्मों की कीमत हजारों से करोड़ों तक पहुंच जाती है। दुनिया का सबसे महंगा गुलाब Juliet Rose माना जाता है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 130 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा Blue Moon Rose और Black Baccara जैसी दुर्लभ किस्में 5,000 से 9,000 रुपये के बीच बिकती हैं। वहीं कॉफी ब्रेक और पिंक फ्लॉयड जैसे प्रीमियम गुलाबों की कीमत लगभग 5,000 से 8,000 रुपये तक हो सकती है, जो इन्हें लग्जरी फूलों की श्रेणी में शामिल करती है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


