MP News : बनखेड़ी। तहसील क्षेत्र के ग्राम नादना परसवाड़ा में ग्रामीणों ने श्मशान घाट की मांग को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। गांव में श्मशान घाट की सुविधा नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर अर्थी रखकर करीब 5 से 6 घंटे तक रोड जाम कर धरना दिया।
MP News : ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शासन-प्रशासन से मांग करने के बावजूद अब तक श्मशान घाट के लिए भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई है। अंतिम संस्कार के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है, जिससे भारी परेशानी होती है। इसी समस्या के विरोध में परिजन और ग्रामीण अर्थी के साथ सड़क पर बैठ गए। घटना की जानकारी मिलते ही बनखेड़ी थाना प्रभारी विजय सनस और पटवारी मौके पर पहुंचे।
MP News : अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए जल्द श्मशान घाट के लिए जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया, जिसके पश्चात अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। घटना ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
