Padma Awards : नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस से पहले पद्म अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में कई जाने-मानें नामों के साथ ही उन लोगों के भी नाम हैं जो समाज में लोगों के बीच रहकर काम करते हैं लेकिन उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई है। इन लोगों में दूरदराज और पिछड़े इलाकों के लोग शामिल हैं। ये वे लोग हैं जो कि जमीनी स्तर पर काम करते हैं। दिवंगत ऐक्टर धर्मेंद्र को पद्म विभूषण और क्रिकेटर रोहित शर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। कुल 131 पद्म पुरस्कारों में 19 महिलाएं और छह विदेशी नागरिक/प्रवासी भारतीय शामिल हैं। इसके अलावा सोलह हस्तियों को मरणोपरांत इन पुरस्कारों के लिए चुना गया है।
Padma Awards : पद्म विभूषण देश का सबसे बड़ा पद्म सम्मान है। इस बार दिवंगत ऐक्टर धर्मेंद्र सिंह द्योल, केरल के श्री केटी थॉमस, एन राजम, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र से पी नारायणन और श्री वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा।
Padma Awards : क्रिकेटर रोहित शर्मा, हॉकी गोलकीपर सविता पुनिया, उद्योगपति अशोक खरे, साहित्यकार अशोक कुमार हलदर सहित 113 लोगों को पद्म श्री देने की घोषणा की गई है। मशहूर टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। पार्श्व गायिका अलका याग्निक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, अभिनेता ममूटी और बैंकर उदय कोटक को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। जेएनयू के पूर्व कुलपति एम जगदीश कुमार और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेम्पति को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


