CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सर्दी ने अपने तेवर और तेज कर लिए हैं। मौसम विभाग ने उत्तरी जिलों में घने कोहरे और मध्य हिस्से में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
CG Weather News : सरगुजा संभाग के जिलों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि बिलासपुर संभाग में भी कुछ स्थानों पर दृश्यता कम रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि इसके बाद 1–2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
CG Weather News : पिछले 24 घंटों में माना समेत कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। दुर्ग में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में पारा गिरकर 5.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
CG Weather News : इन जिलों में अलर्ट जारी-
मौसम विभाग ने रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, कबीरधाम और बेमेतरा जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी है। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में 21 दिसंबर तक मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
CG Weather News : रायपुर का हाल-
राजधानी रायपुर में आज सुबह कुहासा देखने को मिल सकता है। दिन में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

