CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिलहाल स्थिर रुख अपनाया हुआ है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी रायपुर सहित कुछ शहरी इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है।
CG Weather News : बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 24 घंटे में भी मौसम शुष्क रहेगा।
CG Weather News : फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह धुंध छाने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
CG Weather News : इन जिलों में कोहरे का असर-
अगले 24 घंटों में बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कोरबा, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिलों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

