IBSA Leaders Summit
IBSA Leaders Summit: नई दिल्ली: जोहान्सबर्ग में आयोजित IBSA (भारत–ब्राजील–दक्षिण अफ्रीका) नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संस्थानों में व्यापक सुधार की जोरदार वकालत की। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा की मेजबानी में हुई इस बैठक में ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा भी उपस्थित रहे। PM मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार की आवश्यकता अब पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि वर्तमान संरचना दुनिया की वास्तविकताओं का प्रतिनिधित्व नहीं करती।
IBSA Leaders Summit: PM मोदी ने स्पष्ट किया कि UNSC के स्थायी सदस्यों में IBSA का कोई भी देश शामिल नहीं है, जो वैश्विक संस्थाओं की असमानता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि IBSA को एक स्वर में दुनिया को संदेश देना चाहिए कि संस्थागत सुधार विकल्प नहीं, आवश्यकता है।
IBSA Leaders Summit: प्रधानमंत्री ने हाल के वैश्विक तनाव और विभाजन की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि IBSA को सहयोग और मानवता का संदेश विश्व मंच पर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले चार G20 अध्यक्षीय कार्यकालों में से तीन IBSA देशों के पास रहे, जिससे मानव-केंद्रित विकास और वैश्विक सुधारों को मजबूत दिशा मिली।
IBSA Leaders Summit: आतंकवाद पर PM मोदी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार के दोहरे मापदंड स्वीकार नहीं किए जा सकते। उन्होंने IBSA डिजिटल इनोवेशन अलायंस बनाने का प्रस्ताव रखते हुए UPI, CoWIN और साइबर सुरक्षा जैसी तकनीकों के आदान-प्रदान पर जोर दिया।
IBSA Leaders Summit: PM मोदी ने दोनों नेताओं को अगले वर्ष भारत में होने वाले AI Impact Summit के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि IBSA तीन महाद्वीपों को जोड़ने वाला मजबूत लोकतांत्रिक मंच है, जो सतत विकास और वैश्विक स्थिरता में अहम भूमिका निभा सकता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


