UP Accident
UP Accident : कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र में कानपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे खड़े ट्रक को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए।
UP Accident : घटना ए टू जेड प्लांट के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, वहां एक खराब ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया और उस ट्रक में जा भिड़ा। हादसे के समय खड़े ट्रक का खलासी और ट्रक में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शमशाद (24) और शालू (30) के रूप में हुई है।
UP Accident : हादसे में ठोकर मारने वाले ट्रक का चालक और उसका खलासी भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इलाज के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया।
UP Accident : पुलिस ने मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
