Raipur City News
Raipur City News : रायपुर। ओडिशा दौरे के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 और 11 नवंबर को गुजरात में रहेंगे। इस दौरान वे अहमदाबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इनवेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां मुख्यमंत्री गुजरात के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे ताकि राज्य में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिल सके।
Raipur City News : इसके अलावा, वे स्टेचू ऑफ यूनिटी में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा राजनीतिक और औद्योगिक दोनों स्तरों पर अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह छत्तीसगढ़ में निवेश और विकास को नई दिशा दे सकता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
