IND vs AUS 2nd T20
IND vs AUS 2nd T20: मेलबर्न: भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, इसलिए भारतीय टीम आज सीरीज में बढ़त हासिल करने उतरेगी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। कंगारू टीम ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया, जबकि भारत ने कोई फेरबदल नहीं किया। इसका मतलब अर्शदीप सिंह को फिर मौका नहीं मिला।
IND vs AUS 2nd T20: मैच की शुरुआत बेहद नाटकीय रही। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे। पहली ही गेंद पर जोश हेजलवुड की इनस्विंगर गिल के पैड से टकराई और अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया। लेकिन डीआरएस में गेंद लेग स्टंप के बाहर निकली, जिससे गिल को जीवनदान मिला। दोनों बल्लेबाज अब क्रीज पर जमे हुए हैं।
IND vs AUS 2nd T20: मैच से पहले भावुक पल भी देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। यह सम्मान ऑस्ट्रेलिया के युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को दिया गया, जिनकी हाल ही में नेट सेशन के दौरान गेंद लगने से मौत हो गई थी। मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों ने मौन रखकर और तालियां बजाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भारतीय फैंस की निगाहें अभिषेक-गिल की साझेदारी पर हैं, जो तेज शुरुआत दे सकती है।
IND vs AUS 2nd T20: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जैवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनैमैन, जोश हेजलवुड।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


