UP News
UP News : लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पेपरमिल चौकी के इंचार्ज दरोगा धनंजय सिंह को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दरोगा ने गैंगरेप केस के एक आरोपी से नाम हटाने के बदले यह रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन की टीम ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। अचानक हुई इस छापेमारी से चौकी परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
UP News : जानकारी के अनुसार, पेपरमिल चौकी में तैनात दरोगा धनंजय सिंह ने गैंगरेप केस में आरोपी कोचिंग संचालक प्रतीक गुप्ता से पहले 5 लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन बाद में सौदा 2 लाख में तय हुआ। कोचिंग संचालक ने रिश्वत की मांग की शिकायत एंटी करप्शन विभाग में की। इसके बाद टीम ने नकद रिश्वत लेते ही दरोगा को पकड़ लिया।
UP News : बताया जा रहा है कि एफआईआर में एक युवती ने गैंगरेप का आरोप लगाते हुए कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिनमें कोचिंग संचालक प्रतीक गुप्ता का भी नाम शामिल था। संचालक का कहना है कि उसे झूठे आरोप में फंसाया गया है। उसने बताया कि युवती ने पहले 50 लाख रुपये की मांग की थी और जब वह नहीं मान सका, तो दरोगा ने केस से नाम हटाने के लिए रिश्वत मांग ली।
UP News : प्रतीक गुप्ता ने बताया कि दरोगा ने जांच के नाम पर लगातार दबाव बनाया और रिश्वत की राशि तय करने के बाद मिलने को बुलाया। लेकिन उसने एंटी करप्शन को सूचित कर दिया, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दरोगा को रंगे हाथों पकड़ लिया।
