MP News
MP News : भोपाल: आज विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाशचंद सेठी की जयंती के अवसर पर विशेष पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधायक भगवानदास सबनानी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 19 अक्टूबर 1920 को जन्मे प्रकाशचंद सेठी मूल रूप से झालावाड़ के थे और बाद में उज्जैन आए। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। आज हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी सेवाओं और योगदान को याद कर रहे हैं। डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष की इस परंपरा की भी सराहना की, जिसे उन्होंने शुरू किया।
MP News : मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि वे यहां से किसानों को राहत राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दिशा में सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में सोयाबीन पर इस वर्ष एमएसपी में 500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है और भावांतर योजना के तहत किसानों को लाभ मिल रहा है।
MP News : सोलर पंप योजना के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को सोलर पंप पर सब्सिडी दे रही है, जिससे किसान इसे लगाकर अपनी सिंचाई लागत कम कर सकते हैं। इसके अलावा, बिजली, पानी और अन्य सहायता भी किसानों को प्रदान की जा रही है। उन्होंने पशुपालन को बढ़ावा देने और प्राकृतिक जैविक खेती की ओर राज्य के किसानों को प्रेरित करने की दिशा में सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया।
MP News : डॉ. मोहन यादव ने अंत में सभी को दीपावली और रूप चौदस की शुभकामनाएं दी और कहा कि प्राकृतिक और जैविक फसलों की कीमत बढ़कर किसानों की आय में वृद्धि हो रही है।

