CG News : दंतेवाड़ा। सुरक्षाबलों की सतर्कता और तत्परता के चलते माओवादियों के नापाक मंसूबे एक बार फिर विफल हो गए। मंगनार रोड के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर हमराह थाना बारसूर, डी.आर.जी. और सी.आर.पी.एफ. की संयुक्त टीम ने छापेमारी की और महिला समेत छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
CG News : इस गिरफ्तारी में प्रमुख नाम है अनिल उर्फ कचनू सलाम, जो पहले भी पुलिस-नक्सली मुठभेड़, आगजनी और IED विस्फोट जैसी घटनाओं में शामिल रहा है। उसके साथ पकड़े गए अन्य आरोपी हैं जमुना उर्फ जयमती मंडावी, सन्नु राम कश्यप, मनीष कश्यप, हरि राम कश्यप और सुलाराम कश्यप। जांच के दौरान उनके कब्जे से 5 किलो का प्रेशर IED (जिंदा), फावड़ा, सबल और अन्य नक्सली सामग्री बरामद हुई।
CG News : नक्सलियों ने बताया कि उनका मकसद मंगनार रोड पर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाना था। बरामद IED को सुरक्षा मानकों के तहत निष्क्रिय कर दिया गया। थाना बारसूर में गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 13/2025 धारा 61(2)(क), 190, 191(2) BNS और 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


