CG News: रायपुर। NHM workers a 5% pay hike :छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन एनएचएम के कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ी राहत दी है। लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे कर्मियों के लिए शासन ने 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगी।
CG News: हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वही अधिकारी-कर्मचारी इस लाभ के पात्र होंगे, जिनकी सेवा अवधि 1 जुलाई 2023 तक एक वर्ष पूर्ण हो चुकी है। इस शर्त के कारण लगभग 1500 से अधिक कर्मचारी वेतन वृद्धि के लाभ से वंचित रहेंगे।
CG News: बता दें कि, एनएचएम कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 33 दिनों तक हड़ताल पर रहे थे। इस दौरान संघ के अध्यक्ष समेत 25 पदाधिकारियों को बर्खास्त भी किया गया था। हड़ताल खत्म होने के समय शासन और संघ के बीच हुई चर्चा में बर्खास्त कर्मियों की बहाली का आश्वासन दिया गया था। अब कर्मचारी वेतन वृद्धि के साथ-साथ बहाली की घोषणा का भी बेसब्री से इंतजार है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


