CG News : खैरागढ़। जिले के छुईखदान नगर में बीती रात सोनी ज्वेलर्स से हुई बड़ी चोरी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मुख्य चौक स्थित दुकान में देर रात करीब 2 बजे दो नकाबपोश चोरों ने फिल्मी अंदाज में शटर तोड़कर धावा बोला और कुछ ही मिनटों में 5 किलो से अधिक चांदी के जेवर समेटकर फरार हो गए।
CG News : सुबह जब दुकान संचालक परमेश्वर सोनी ने दुकान खोली तो अंदर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारियां टूटी पड़ी थीं और पूरा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। छुईखदान पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, तो उसमें दो नकाबपोश चोर स्पष्ट रूप से नजर आए। फुटेज में देखा गया कि चोर महज कुछ ही मिनटों में चोरी को अंजाम देकर मुख्य सड़क से पैदल ही फरार हो गए।
CG News : उनका तरीका पूरी तरह प्रोफेशनल और योजनाबद्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी की गई है और पुराने अपराधियों से पूछताछ चल रही है।
CG News : इस घटना से पूरे नगर के व्यापारी वर्ग में आक्रोश और दहशत का माहौल है। व्यापारियों ने कहा कि लगातार हो रही चोरियों ने पुलिस गश्त की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
