MP Accident : मुरैना। रविवार को मुरैना जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक महिला और युवती की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 18 लोग घायल हो गए।
MP Accident : बता दें कि सबलगढ़ तहसील के रामपुर और विजयपुर तहसील के बरहा गांव के श्रद्धालु केला देवी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में रामपुर थाना क्षेत्र के नंदापुरा गांव के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
MP Accident : पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सबलगढ़ भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक, चार श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


