Vijayadashami 2025
Vijayadashami 2025: भोपाल। मध्य प्रदेश में विजयादशमी (दशहरा) का पर्व 2 अक्टूबर 2025 को पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन होगा, जो सत्य और धर्म की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। दोनों नेताओं ने मध्य प्रदेश की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।
Vijayadashami 2025: राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “विजयादशमी हर्ष, उल्लास और विजय का पर्व है। यह पर्व अन्याय पर न्याय, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति वीरता की पूजक और शौर्य की उपासक रही है। भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा और त्याग हमें धैर्य, संयम और सदाचार के साथ जीवन की चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं।” उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।
Vijayadashami 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताते हुए कहा, “यह पर्व हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मैं सभी प्रदेशवासियों से आह्वान करता हूं कि वे अपने जीवन में बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को अपनाएं।” उन्होंने इस पावन अवसर पर मध्य प्रदेश में शांति, सौहार्द और समृद्धि की कामना की। सीएम ने कहा कि यह त्योहार सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


