CG News : नगरी। ग्राम बेलरगांव में एक दुखद घटना में खेत के लिए लगाए गए बिजली के तार में चिपकने से एक महिला की मौत हो गई। मृतिका हेमलता पटेल 32 वर्ष बेलरगांव के यूनिक स्कूल में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत थी।
CG News : बता दें कि 25 सितंबर गुरुवार को सुबह 9.30 बजे हेमलता घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटीं। परिजनों ने स्कूल में संपर्क किया, जहां पता चला कि हेमलता स्कूल पहुंची ही नहीं थीं। अगले दिन सुबह 10 बजे आत्माराम लिम्जा के खेत में हेमलता का शव बोर के बिजली तार में चिपका हुआ मिला।
CG News : बताया गया कि इस खेत में मानकलाल साहू द्वारा कृषि कार्य किया जा रहा था और उन्होंने ही इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने बिजली की आपूर्ति बंद की और सिहावा पुलिस की मौजूदगी में शव को तार से निकाला गया। सिहावा पुलिस ने शव का पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
