UP News
UP News : मथुरा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 25 सितंबर को प्रस्तावित मथुरा दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण और अपर मुख्य सचिव (एसीएस) दीपक कुमार ने मथुरा पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और कुब्जा-श्रीकृष्ण मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
UP News : राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान वृंदावन के श्री बांकेबिहारी मंदिर, निधिवन, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और अंतापाड़ा के कुब्जा-श्रीकृष्ण मंदिर में दर्शन करेंगी। पुलिस और प्रशासन राष्ट्रपति की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम कर रहे हैं। विशेष रूप से कुब्जा-श्रीकृष्ण मंदिर के लिए साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
UP News : डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि, श्रीकृष्ण जन्मभूमि से कुब्जा मंदिर तक उनके रूट को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन ने मंदिर परिसरों में भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


