CG Crime : राजिम। जिले के राजिम फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिडीपा में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मछली सब्जी (फिश करी) बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी।
CG Crime : जानकारी के अनुसार, ग्राम जोगिडीपा निवासी चंदा नंदे (55 वर्ष) और उनके 35 वर्षीय बेटे कमलेश नंदे के बीच अक्सर घरेलू बातों को लेकर तनाव और कहासुनी होती रहती थी। शनिवार को मछली सब्जी बनाने को लेकर मां-बेटे के बीच फिर से विवाद शुरू हुआ। यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर कमलेश ने कुल्हाड़ी उठाई और अपनी मां चंदा नंदे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे चंदा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ चंदा नंदे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी बेटे कमलेश नंदे को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में कमलेश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
